- सोना 629 रुपए की गिरावट पर खुला, चांदी में 1,829 की गिरावट नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 629 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,132 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,55,761 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह 217 रुपये की कमजोरी के साथ 1,55,544 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,55,544 रुपये का उच्च और 1,55,116 रुपये का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,829 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,439 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,268 रुपये था। कारोबार के दौरान यह 268 रुपये टूटकर 2,44,000 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। दिन में चांदी ने 2,44,563 रुपये का उच्च और 2,42,439 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर को छू चुकी है। वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर भी दोनों की कीमतों में दबाव देखा गया। सोना 4,993.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 20 डॉलर गिरकर 4,989.50 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। इस वर्ष इसका उच्चतम स्तर 5,586.20 डॉलर रहा है। चांदी 77.14 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 77.09 डॉलर पर ट्रेड करती दिखी। इस साल चांदी 121.79 डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। सतीश मोरे/19फरवरी ---