अंतर्राष्ट्रीय
19-Feb-2026


37 लोगों के मौत; 26 लोग अस्पताल में भर्ती अबुजा(ईएमएस)। नाइजीरिया के एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव के कारण कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। इस घटना को लेकर नाइजीरियाई पुलिस ने बताया है कि जहरीली गैस के रिसाव के कारण 37 लोगों के मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, गैस रिसाव के कारण प्रभावित हुए 26 लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर-मध्य नाइजीरिया की एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव हुआ है। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने एक बयान में बताया कि यह घटना मंगलवार तडक़े पठार राज्य के वासे क्षेत्र में स्थित कम्पानी जुराक समुदाय में हुई। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खनिक सीसा ऑक्साइड और सल्फर और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी अन्य संबंधित गैसों के अचानक रिसाव से प्रभावित हुए, जो मनुष्यों के लिए जहरीली और हानिकारक हैं, खासकर बंद या कम हवादार वातावरण में। विनोद उपाध्याय / 19 फरवरी, 2026