19-Feb-2026
...


- इंदौर की घटना से मकरोनिया नगर पालिका सबक ले - भूपेंद्र मोहासा - वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन से कांग्रेस मजबूत होगी - भूपेंद्र मोहासा - वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस कमेटी का हुआ गठन सागर (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने कहा कि मकरोनिया नगर पालिका में भारी अनियमिताएं हैं उक्त बात मकरोनिया के वार्ड नंबर 16 संत रविदास वार्ड में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन जन चौपाल में कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना से मकरोनिया नगर पालिका को सबक लेना चाहिए स्वच्छ जल,रोड,स्टील लाईट एवं मूलभूत समस्याओं को हल करने में मकरोनिया नगर पालिका विफल रही है 16 नंबर वार्ड में एक कुआं खुला पड़ा है जिसमें लोगों को दुर्घटना होने की आशंका रहती है उक्त में जाली लगाई जाए, मकरोनिया नगर पालिका में कांग्रेस की दो पार्षद है 18 नंबर वार्ड एवं 16 नंबर वार्ड दोनों ही महिला पार्षद उनके वार्ड में विकास कार्य को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन चौपाल की माध्यम से वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है इस श्रृंखला में 16 नंबर वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया है जिसमें कमलेश अहिरवार को अध्यक्ष बनाया है एवं युवक कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार को सर्व सहमति से बनाया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेस जन एवं वार्ड वासी मकरोनिया नगर पालिका पहुंच कर समस्याओं को लेकर सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश की भाजपा शासन में लोग आशाए महसूस कर रहे हैं युवा बेरोजगार है महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है और सरकार मोन है।कार्यक्रम का संचालन मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी एवं आभार कार्यक्रम के आयोजक संगीता अजय अहिरवार ने माना।कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता संदीप सबलोक संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, एड धन सिंह अहिरवार, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, आ.जा. प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत लारिया आदी ने संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर.आर. पाराशर,दीपक दुबे, सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमहिया,धर्मेंद्र तोमर,यंग ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास, रोहित वर्मा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, राजा बुंदेला, मनोज गुप्ता,कमल चौधरी पार्षद प्रतिनिधि,अनिल अहिरवार, सत्यम चौधरी, नाथूराम, प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार, कंछेदी अहिरवार,महेंद्र अहिरवार, यशवंत अहिरवार, अजय बमनेले, सुनील अहिरवार, बिरजू अहिरवार,भदई,अहिरवार,गोरेलाल अहिरवार, बबलू साहू,उमाशंकर अहिरवार, धर्मेंद्र चौधरी,बलराम अहिरवार, धन सिंह अहिरवार,पुना बाई अहिरवार,सुकून,लक्ष्मी,श्याम भाई, लक्ष्मी बाई, शीला, सरोज रानी,काशीबाई,गेदाबाई, रति, क्रांति बाई अहिरवार आदि वार्ड नंबर 16 के समस्त वार्ड वासी एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/19/02/2026