भोपाल (ईएमएस)। पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के क्रम में आज गुरूवार को प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे तिरु-अनंतपुरम के डॉ. पी मुरलीकृष्ण द्वारा Neuro / spine disorders तंत्रिका एवं रीढ़ संबंधी रोग ऑटिज़्म, माइग्रेन, गृहणी रोग एवं सोरायसिस के 25 मरीजों का तथा नागपुर के डॉ. सचिन चंडालिया द्वारा Neuro/ spine disorders तंत्रिका एवं रीढ़ संबंधी रोग, संधिवात, गठिया वात, त्वचा संबंधित विकार, श्वास रोग (दमा) जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित 27 रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया गया। साथ ही पंचकर्म की चिकित्सा बस्ति एवं नस्य का सजीव चित्रण किया गया। आगामी दो दिनों में इसी तारतम्य में अन्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों का निःशुल्क परामर्श किया जाएगा। पूर्व पंजीयन कर अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठाएं।पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर- 9407421155, 8770206854, 7898278912,7470832831 पर संपर्क कर सकते हैं। ईएमएस, 19 फरवरी, 2026