19-Feb-2026
...


- नायाब तहसीलदार ने नाली पर अतिक्रमण को हटाने के लिए ग्राम पंचायत को पत्र भेज कर किया आदेशित महाराजपुर (ईएमएस)। सागर जिले की देवरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खकरिया में पूरे गांव का पानी निकास के लिए जो अस्थाई नाला है जिस पर करीब गांव के बड़े नाले की चौड़ाई 40 फीट बताई गई है जो शुरुआती स्थान से लेकर आखिरी छोर तक बना हुआ है जिस पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसकी शिकायत प्रशासनिक स्तर पर कई बार हो चुकी है लेकिन उसका कोई निराकरण नहीं निकला अतिक्रमण बात जब गजब हो गयी जब अतिक्रमण करने वाली महिला सविता पति राजेश कुर्मी जो कि पटवारी रिकार्ड अनुसार करीब आधा एकड़ नाला की सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। जो देवरी तहसीलदार एसडीएम एवं कलेक्टर तक ग्राम के ही निवासी मुकेश कर्मी के खिलाफ लिखित रूप से अतिक्रमण की शिकायत कर चुकी हैं। जिसमें सागर कलेक्टर एवं एसडीम के आदेश पर दिन गुरुवार को नायाब तहसीलदार चंद्रभान दीवान अपने पटवारी दल एवं पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत खकरिया पहुँचे। जहां पर अतिक्रमण की कार्रवाई दौरान पाया गया ग्राम पंचायत में करीब 5 से 6 लोग अतिक्रमण पूरे नाले पर अतिक्रमण किये किए थे वहीं मुकेश कुर्मी के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान पटवारी राजा बाबू अहिरवार के सीमांकन अनुसार वहां पाया गया था जिसमें पटवारी द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे इसके बावजूद भी वाक्य अधिकारी राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा द्वारा सिर्फ मुकेश कुर्मी पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जो करवाई स्पष्ट नजर आ रही है कि द्वेष भावना पूर्ण कार्यवाही की गयी है जबकि अन्य लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया गया । वही मुकेश कुर्मी का कहना है की सन 1985 में मेरा रकबा लगानी था वह सन् 2024 में अधिकारियों की हेर फेर में रिकॉर्ड में निजी रकवा कम करके नाला सरकारी रिकॉर्ड में दर्शाया दिया गया जिसकी जानकारी मुकेश कर्मी को भी नहीं लगी थी। व मुकेश कर्मी द्वारा यह मामला सिविल कोर्ट देवरी में चलाया जा रहा है। जो सिविल कोर्ट के समक्ष विचारधीन है।जिसके बाद भी राजस्व अधिकारियों द्वारा कोर्ट की अवहेलना करते हुए अतिक्रमण हटाने की द्वेष पूर्ण कार्रवाई की गई। जबकि मुकेश कर्मी द्वारा अभिलेख सुधार का मामला नायाब तहसीलदार के यहां विचारधीन है। व इनका 1985 के पहले रकबा 2 हेक्टेयर 83 आर ए था अब 275 हो गया बाकी रखवा कहां गया इसकी कार्रवाई न करते हुए राजस्व अधिकारी द्वारा सीधे अतिक्रमण के नाम पर रखवा हटाने की दो इस पूर्ण कार्रवाई की गई । इनका कहना- मेरे द्वारा ग्राम पंचायत खकरिया को नाला पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पत्र भेजा गया है जिसमें करीब पूरे नाले पर पटवारी रिकॉर्ड में 5 से 6 लोग अतिक्रमण करते पाए गए हैं। जिस दिन ग्राम पंचायत अतिक्रमण हटाएगी उसे दिन राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग का बल अतिक्रमण हटाने में सहयोग करेगा । चंद्रभान दीवान नायाब तहसीलदार महाराजपुर ग्राम पंचायत खक्रिया में नाला पर अतिक्रमण को लेकर ग्राम की सविता कुर्मी द्वारा एसडीम महोदय को शिकायत की गई थी जिसमें सीमांकन दौरान चार लोगों को नोटिस दिए गए थे। राजा बाबू अहिरवार पटवारी महाराजपुर निखिल सोधिया/ईएमएस/19/02/2026