20-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय ने दीप्ती मुदलियार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनका शोध विषय छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट के संदर्भ में कर्मचारियों की प्रतिबद्धता पर ग्रीन एचआरएम प्रैक्टिसेस का प्रभाव रहा। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। दीप्ती ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता साधना मुदलियार, शेखर मुदलियार तथा पति विजय मुदलियार को दिया। उनके शोध में भिलाई स्टील प्लांट से संबंधित मानव संसाधन प्रबंधन पर विशेष अध्ययन किया गया है। विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मनोज राज