खेल
20-Feb-2026


रोहित का रिकार्ड टूटा कोलंबो (ईएमएस)। जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 45 रनों की अपनी पारी के साथ ही टीम में जीत में अहम भूमिका निभाने के साथ ही एक रिकार्ड भी अपने नाम किया है। रजा को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को जीतते ही रजा ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का सबसे अधिक उम्र में ये अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रजा अब आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित के नाम था। रोहित ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में 37 साल 331 दिन की उम्र में कप्तानी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। वहीं मगर अब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर रोहित का ये रिकार्ड तोड़ दिया है। ईएमएस 20 फरवरी 2026