लंदन (ईएमएस)। पाकिस्तान के क्रिकेटरों की इंग्लैंड में खेल के सबसे छोटे प्रारुप द हंड्रेड से छुट्टी हो सकती है। इसका कारण ये है कि इस लीग की अधिकतर फ्रेंचाइजी आईपीएल से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में पाक क्रिकेटरों को अनुबंध नहीं दिये जाएंगे। इस लीग की टीमों का मालिकाना अधिक आंशिक रूप से आईपीएल फ्रैंचाइजियों के पास है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन टीमों ने अगले महीने होने नीलामी में पाक खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं करने का फैसला लिया है। द हंड्रेड लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक होनी है। इस सत्र में निजी निवेश के कारण खिलाड़ियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी होगी पर पाक खिलाड़ियों के बाहर होने से उन्हें ये फायदा नहीं मिलेगा। भारत-पाक तनाव को देखते हुए आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाक खिलाड़ियों को बाहर करना चाहती हैं। ईसीबी के अधिकार ने कहा कि पाक के खिलाड़ी उन्हीं टीमों में जगह पा सकेंगे जो आईपीएल से नहीं जुड़ी हैं। गौरतलब है कि द हंड्रेड में आठ टीमें भाग लेती हैं। इसमें मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स जैसी टीमें आंशिक रूप से उन संस्थाओं के मालिकाना अधिकार में हैं जो आईपीएल से जुड़ी हैं। ईएमएस 20 फरवरी 2026