खेल
20-Feb-2026


राधा रहीं प्लेयर ऑफ द मैच बैंकॉक (ईएमएस) । कप्तान राधा यादव के अच्छे प्रदर्शन से भारत ए महिला क्रिकेट टीम एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में पहुंच गयी हैं। है। यहां हुए पहले सेमीफाइनल में भारत-ए टीम ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराया। भारतीय टीम की जीत में राधा की अहम भूमिका रही। राधा ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए अधिक स्कोर नहीं बना पायी। उसकी सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान संजना ने 5 चौके लगाए। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज असफल रहींऔर पूरी टीम 19.4 ओवर में ही 118 रन बनाकर आउट हो गयीं। भारत-ए की तरफ से कप्तान राधा ने 3.4 ओवर में केवल 19 रन देकर चार बड़े विकेट लिए। वहीं प्रेमा रावत ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके बाद जीत के लिए मिले 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत-ए की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज नंदिनी कश्यप 13 रन ही बना पायी। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन बनाये। अनुष्का 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुईं जबकि वृंदा ने केवल 20 गेंदों में 42 रन बना दिये। गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद राधा ने बल्लेबाजी के दौरान 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाये। । राधा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। ईएमएस 20 फरवरी 2026