- नियमित छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए देनो होगा 1500 परीक्षा शुल्क भोपाल (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित शुल्क संरचना घोषित कर दी है। बोर्ड की कार्यपालिका समिति द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के साथ-साथ नामांकन और स्कूलों की संबद्धता के लिए नई संरचना के मुताबिक शुल्क देना होगा। इस संशोधित सूची में मुख्य परीक्षाओं के शुल्क के साथ-साथ द्वितीय परीक्षा, डीएलएड और माइग्रेशन फीस में बदलाव किया गया है। नियमित छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये देने होंगे। छात्र अब उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए भी निर्धारित नए शुल्क का भुगतान करेंगे। इसके अतिरिक्त, निजी स्कूलों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर संबद्धता और नवीनीकरण शुल्क की दरें भी स्पष्ट कर दी गई हैं। मंडल का यह कदम बोर्ड की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी परीक्षाओं के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस तरह रहेगी फीस परीक्षा शुल्क नियमित छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए परीक्षा शुल्क : 1500 रुपये स्वाध्यायी छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए परीक्षा शुल्क : 1600 रुपये अतिरिक्त प्रति विषय के लिए : 700 द्वितीय परीक्षा के लिए शुल्क- एक विषय के लिए : 500- दो विषयों के लिए: 1000- तीन या चार विषय तक: 1500- चार से अधिक विषय: 2000 डीएलएड नियमित - संपूर्ण विषय परीक्षा शुल्क: 7000 डीएलएड परीक्षा द्वितीय अवसर- दो विषय तक: 3000- चार विषय तक: 5000- चार से अधिक विषय: 7000 हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी संबद्धता शुल्क 10वीं नवीन संबद्धता शासकीय: 20000 10वीं नवीन संबद्धता अशासकीय: 22000 12वीं नवीन संबद्धता शासकीय: 27000 12वीं नवीन संबद्धता अशासकीय: 30000 12वीं नवीनीकरण शासकीय: 9000 10वीं नवीनीकरण अशासकीय: 10000 अन्य फीस- ग्राहयता शुल्क (अन्य बोर्ड से आए छात्रों हेतु): 1200 परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क: 1000- विषय/माध्यम/संकाय परिवर्तन (प्रति विषय) शुल्क: 700 प्रतिलिपि अंकसूची/ प्रमाण-पत्र/ माईग्रेशन (10 वर्ष के अभिलेख):1000 प्रतिलिपि अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष से पुराने अभिलेख): 1200 सत्यापन अंकसूची/प्रमाण पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष तक): 1000 सत्यापन अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष से पुराने): 1200 अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन में संशोधन (परीक्षाफल घोषणा से तीन माह तक):नि:शुल्क अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन में संशोधन (तीन माह से एक वर्ष तक) प्रति अभिलेख: 600 अंकसूची/प्रमाणपत्र/माईग्रेशन में संशोधन (एक वर्ष से पुराने) प्रति अभिलेख: 1000 उत्तरपुस्तिकाओं की पुर्नगणना हेतु: 400- 18 उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति हेतु: 350। विनोद / 20 फरवरी 26