क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


उज्जैन (ईएमएस)। चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत आयुक्त द्वारा नियमित रूप से मानीटरिंग करते हुए निरीक्षण किया जा रहा है नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को मार्ग चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट होते हुए बड़े पुल तक एवं शांति पैलेस चौराहे से नानाखेड़ा तक निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया गया निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि चौड़ीकरण के अंतर्गत कार्यों की गति बढ़ाई जाए साथ ही आयुक्त द्वारा नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है रात्रि में भी चौड़ीकरण के कार्यों पर अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है निगम आयुक्त के निर्देश पर रात्रि में भी कार्य सतत रूप से जारी है उल्लेखनीय है कि शांति पैलेस चौराहे से नानाखेड़ा चौराहे तक लगभग 12.5 करोड़ की लागत से 45 मीटर चौड़े एवं लगभग 450 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है वर्तमान में स्ट्रांग वॉटर ड्रेन का कार्य किया जा रहा हैं निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री राजकुमार राठौड़, संबंधित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे। ईएमएस / 20/02/2026