धनबाद(ईएमएस)।ओझा गुनी के माध्यम बॉयफ्रेंड से शादी करवा देने का झांसा देकर युवती का अपहरण के बाद उनके साथ दुष्कर्म करने के एक मामले के आरोपी भूली निवासी 42 वर्षीय राजेश शर्मा उर्फ देवराज को बलियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बीते वर्ष नवंबर महीना में बलियापुर की एक युवती को उनके बॉयफ्रेंड से ओझा गुनी के माध्यम शादी करवा देने का झांसा देकर आरोपी व्यक्ति भूली निवासी राजेश शर्मा ने युवती को लखनऊ ले गया। जहां उन्होंने युवती के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस सिलसिले में बलियापुर थाना में युवती की माता द्वारा नवंबर महीना में ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने युवती को नवंबर 2025 में ही बरामद तो कर लिया लेकिन आरोपी व्यक्ति तभी से फरार चल रहा था। कर्मवीर सिंह/20फरवरी/26