खेल
21-Feb-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम से मिली करारी हार के बाद से बौखलाये पाकिस्तानी क्रिकेटर अब उसकी हार की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाक के पूर्व तेज गेंदबाज मो आमिर ने कहा है कि ग्रुप ए से दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज सेमीफाइनल में जाएगी।” वहीं भारतीय टीम सुपर आठ में ही बाहर हो जाएगी। आमिर ने इसके पीछे तर्क दिया कि पाक के मैच को छोड़ दिया जाये तो अन्य सभी टीमों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी टिक नहीं पायी थी। ऐसे में सुपर-8 में दबाव बढ़ने पर उनकी बल्लेबाजी बिखर जाएगी। साथ ही कहा कि जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रही हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।” भारतीय टीम सुपर-8 में रविवारक का अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। इसके बाद टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से जबकि 1 मार्च को वेस्ट इंडीज से खेलेगी। सुपर-8 के लिए भारत के अलावा पाक, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के लिए क्वालीफाई किया है। इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 4 टीमें अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जो 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने अबतक ग्रुप स्तर पर सभी मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने पहले मैच में अमेरिका, दूसरे में नामीबिया, तीसरे में पाक और चौथे में नीदरलैंड को हराया था। गिरजा/ईएमएस 21 फरवरी 2026