ऑलराउंडर काउलिंग शामिल ब्लोमफोंटेन (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर मारिजाने कैप बीमार होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ 22 फरवरी से शुरु हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेलेंगी। ऑलराउंडर कैप की जगह पर फे काउलिंग को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार कैप को दूसरे टी20 के दौरान ही गेंदबाज में परेशानी हुई थी। इसके बाद वह ओवर भी पूरा नहीं कर पायी थीं। ऐसे में आगे की जांच के बाद उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दे दिया गया था। वहीं कैप की जगह पर शामिल फे काउलिंग पहली बार अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेंगी। वह अभी अंडर-19 में खेलती हैं। पिछली माह अभ्यास सत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वह उस टीम में भी शामिल थीं जो मलेशिया में 2025 महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में उपविजेता रही थी। साल 2009 में इस प्रारुप में डेब्यू करने के बाद से ही 162 एकदिवसीय मैच जीतने वाली मारिजान ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20 मैच खेले हैं। एकदिवसयीय विश्वकप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उसके नहीं रहने का नुकसान टीम को होगा। पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसयी सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इससे सला 2029 महिला विश्व कप के लिए भी टीमें क्वालीफाई करेंगी, इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण है। एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच 22 फरवरी को ब्लोमफोंटेन के मंगांग ओवल में खेला जाएगा और इसके बाद दूसरा गेम 25 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच 1 मार्च को डरबन में खेला जाएगा। टीम इस प्रकार है : लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, फे काउलिंग, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डेरकसेन, लारा गुडॉल, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायोन और फेय ट्यूनीक्लिफ। गिरजा/ईएमएस 21 फरवरी 2026