नोएडा (ईएमएस)। ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में दोपहर एक बीटेक छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर एक बीटेक छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पारिवारिक तनाव और प्रेम-प्रसंग सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही। मृतक की पहचान अर्जुन तोमर के रूप में हुई, जो मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला था। वर्तमान में अर्जुन परिवार के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साइट सी इलाके में रह रहा था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अर्जुन अपनी बाइक से पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी पहुंचा। वहां बाइक नीचे खड़ी कर लिफ्ट के माध्यम से 21वीं मंजिल तक ऊपर गया। इसके बाद वह सीढ़ियों से 20वीं मंजिल पर आया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीचे गिरने पर तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।