क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


- कपड़े उतरवा वीडियो बना धमकाया इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामले में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले स्कूल छात्र को घर ले जाने वाले वेन चालक ने पहले उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए और उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे धमकाया। पीड़ित छात्र ने परिजनों को जानकारी देने के बाद उनके साथ थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की हैं। मामले में पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया था कि स्कूल वैन चालक आरोपी ईश्वर परमार ने वॉशरूम में उससे छेड़छाड़ की है। आरोपी ने उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से वीडियो बनाए है। घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकाया। घटना से डरे बच्चे ने पहले परिजनों को उक्त जानकारी दी थी। थाना प्रभारी के अनुसार वारदात अन्य थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए जीरो पर दर्ज एफआइआर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाने पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 21 फरवरी 2026