क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


रायगढ़(ईएमएस)। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज का ऑडिटोरियम देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। जबकि शहर में सड़कों, पाथवे और अन्य विकास कार्यों में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं कॉलेज की इस महत्वपूर्ण संरचना की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि भवन की दीवारों, छत और बैठने की व्यवस्था लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वहीं शहर में अन्य विकास कार्य जैसे सड़कों का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन और पैदल पथ निर्माण सुचारू रूप से जारी हैं, जिससे पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम की अनदेखी और अधिक स्पष्ट होती जा रही है। स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों ने प्रशासन से शीघ्र सुधार की अपील की है, ताकि छात्र और कार्यक्रम सुरक्षित और उचित वातावरण में आयोजित किए जा सकें।