क्षेत्रीय
21-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे)* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में बीती रात्रि को गश्त के दौरान थाना उटीला पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटपुरा के पास बैजनाथ धाम मंदिर की नहर की पुलिया पर एक संदिग्ध व्यक्ति देशी कट्टा लेकर कोई वारदात करने की नियत से बैठा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उटीला उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मौके पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति नहर कर पुलिया पर बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर खेत की तरफ भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जुगनू खान पुत्र इसरो खान उम्र 40 साल निवासी ग्राम भटपुरासानी थाना उटीला जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें एक जिंदा राउंड लगा हुआ मिला, जिसे निकालकर अलग किया गया। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25 (1)-(बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना उटीला में अप0क्र0- 21/26 धारा 25 (1)-(बी)(ए) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।