क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस) राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य वाक्य समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास को चरितार्थ करने का कार्य एन.एस.एस. स्वयंसेवक करते हैं। समाज के बीच में जाकर समाज के लिये अच्छा कार्य करने के लिये स्वयंसेवक कठिन परिश्रम करते हैं जिसके परिणाम स्वरूप यदि उन्हें इस कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाये तो उनका मनोबल एवं उत्साह काफी अच्छा रहेगा। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को स्वदेशी के लिये प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा माधव महाविद्यालय, जिला संगठक रासेयो ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही अन्य विद्यार्थियों के लिए अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरणादायक है। समाज को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना स्वयंसेवक का एन.एस.एस. में कर्तव्य है। डॉ. अवस्थी ने कहा कि एन.एस.एस. में स्वयंसेवक स्वयं की इच्छा से अच्छा कार्य करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं आभार डॉ. सरिता दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. योजना तिवारी, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. लाल जी, स्वयंसेवक नकुल शर्मा, सुमित लखेरा, अनंत प्रताप सिंह, रेहान खान, सागर शर्मा, हर्ष पाल, गरिमा झा, दीक्षा पाल, मुस्कान नार्या, तनिष्का सूर्यवंशी, महक धाकड़ आदि लोग उपस्थित थे।