हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया, 02 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय एवं 35 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कांे एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 10 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा व हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया एवं 02 घायल@बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तथा 35 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के वल्लभ भवन विधानसभा क्षेत्र, सी.एम. हाउस, कोलार, अरेरा कालोनी, माता मंदिर, नेहरू नगर, सेकेण्ड स्टॉप, लिंक रोड नंबर 1, 2 व 3, चूना भट्टी, व्हीआईपी रोड, करोद भोपाल हास्पिटल आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 10 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 15 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 02 घायल@बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजने तथा अरवलिया कांजी हाउस से 35 पशुओं को अशोक उदासीन गौशाला भेजने की कार्यवाही की। ईएमएस/21/02/2026