फिरोजाबाद(ईएमएस)समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा है कि एआई से बेरोजगारी बढ़ेगी.10 साल बाद इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे.किसी को रोजगार नहीं मिलेगा। लोग बेरोजगार होकर सड़को पर दिखाई देंगें. हम तो एआई के खिलाफ है और हमने ट्वीट भी किया है जिसे काफी लोगों ने देखा भी है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट द्वारा एफआईआर के आदेश देने पर उन्होंने कहा कि जब एक अधिकारी के खिलाफ के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने वाले जज का तबादला हो सकता हो तो फिर इन परिस्थितियों में कोर्ट के इस फैसले के बारे में क्या कहा जा सकता है समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में थे जहां उन्होंने कई स्थानों पर आयोजित शादी समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय नेता मौजूद थे।शादी समारोह में उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब दिया। पत्रकारों ने सपा नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव से ए.आई. समिट,शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट द्वारा दिये गए एफआईआर संबंधित आदेश, यादव जी की लव स्टोरी से जुड़े सवाल पूछे। AI पर बड़ा बयान प्रो. रामगोपाल यादव ने AI को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह व्यवस्था आने वाले समय में व्यापक बेरोजगारी का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि AI इस दुनिया में बेरोजगारी फैलाने वाली नई व्यवस्था बना दी गई है. अगर यही हाल रहा तो 10 साल बाद हर आदमी सड़क पर दिखाई पड़ेगा, किसी को कोई रोजगार नहीं मिलेगा.उन्होंने आरोप लगाया कि तकनीक का उपयोग आम जनता के हित में नहीं, बल्कि सीमित वर्ग के फायदे के लिए किया जा रहा है. एक विश्वविद्यालय में AI के कथित दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे AI के खिलाफ हैं और मौजूदा सरकार को बदलना ही इसका समाधान है। अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर प्रतिक्रिया ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट द्वारा FIR दर्ज करने के आदेश संबंधी प्रश्न पर उन्होंने सीधे टिप्पणी से परहेज किया. उन्होंने कहा कि कोर्ट के मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन हाल की घटनाओं को लेकर उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए.उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कोर्ट ने एक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था लेकिन उस जज का तबादला ही कर दिया गया ऐसे में क्या कहा जा सकता है। ‘यादव’ जी की लव स्टोरी फिल्म पर दिया हल्का जवाब ‘यादव’ जी की लव स्टोरी नाम से प्रस्तावित फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रो. यादव ने हल्के अंदाज में कहा, “हमने तो यादव फिल्म देखी नहीं है, तुम लोगों को उसमें इंटरेस्ट रहता है.”। ईएमएस