राज्य
21-Feb-2026
...


:: एयरपोर्ट रोड से सुभाष मार्ग तक सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर को स्वच्छता के शिखर पर बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की प्रगति जांची, बल्कि संवेदनशील इलाकों में सफाई व्यवस्था का हाल भी जाना। उनके साथ अपर आयुक्त मनोज पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी गंगराड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त सिंघल ने सबसे पहले इंदौर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एमओजी लाइन 1 एवं 2 प्रोजेक्ट स्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त का काफिला सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने ज़ोन क्रमांक 16 और 03 के विभिन्न वार्डों में पहुँचा। उन्होंने एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, 60 फीट रोड, बड़वाली चौकी और सुभाष मार्ग जैसे प्रमुख क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। सड़कों की सफाई और कचरा संग्रहण की स्थिति देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता के स्तर में किसी भी प्रकार की कमी इंदौर की छवि को प्रभावित कर सकती है, अतः दैनिक मॉनिटरिंग में कोई ढिलाई न बरती जाए। प्रकाश/21 फरवरी 2026