22-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने के बजाय लगातार छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार नियमित परीक्षा शुल्क लगभग 460 से बढ़ाकर करीब 800 तथा आवेदन शुल्क 80 से बढ़ाकर 150 सहित कुल लगभग 22 प्रकार के शुल्कों में वृद्धि की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ेगा। इस दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौबे, देवेंद्र यादव, हेमंत केवट, जिला महासचिव रवि पटेल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पटेल, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ, सचिन, अर्जुन सिंह, सोनू, मुकुल, नरेश पटेल, रजनीश कमरों, दुर्गेश, तरुण, नवीन पटेल, गौरव कुमार, नूतन, देवनाथ, अनिकेत, सूरज नेताम, धनंजय राठौर, खगेश, सूरज, चंद्रिका आदि एनएसयूआई के पदाधिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 22 फरवरी / मित्तल