क्षेत्रीय
22-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। आगामी मार्च महीने में 19 से 26 मार्च तक रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सांसद बंटी साहू ने रविवार आयेाजन स्थल पर ध्वजपूजन किया। आनंद धाम राजना के संत विवेकजी महाराज और ओमकारेश्वर के महंत मंगलदास त्यागी की प्रमुख उपस्थिति और सानिध्य में सांसद ने परिवार सहित विधि विधान से ध्वज पूजन किया। इस दौरान संत पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना संपन्न कराई। सांसद ने यज्ञ स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया। सहस्त्र चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से शिव अभिषेक किया जायेगा। दोपहर 1:30 बजे से प्रतिदिन देवी सहस्त्रार्चन का आयोजन होगा एवं दोपहर 3 बजे से प्रतिदिन 1008 कुण्डों में विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली जायेगी। ईएमएस / 22/02/2026