छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। वन वृत्त में तीन दिवसीय गिद्ध गणना का रविवार को पहला चरण पूरा हो गया है। यह प्रक्रिया गर्मियों और सर्दियों में साल में दो बार की जाती है। जिले के जंगलों में गिद्धों की कुल संख्या का आंकलन करने के लिए २१ फरवरी से २३ फरवरी तक पूर्व और पश्चिम वन मंडल में गिद्धों की गणना की गई। जिसमें दोनों वन मंडलों की गणना में जिले के वन वृत्त में साल दरसाल गिद्धों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस बार इनका कुनबा बढक़र १५५ पर पहुंच गया है। जो गतवर्ष से ३९ अधिक है। पूर्व वन मंडल के डीएफओ और नोडल अधिकारी स्वरूप दीक्षित ने बताया कि पहले दिन पश्चिम और पूर्व के वन मंडलों की रेंजों में श्रीझौंत तामिया और पूर्व वन मंडल के पश्चिम हर्रई, पूर्व बटका खापा में कुल १५५ गिद्ध मिले है। तामिया वन परिक्षेत्र की दो बीट तामिया एवं श्रीझौत में गिद्ध की कुल 53 वयस्क गिद्ध की उपस्थिति दर्ज की गई। तामिया बीट में प्रजाति भारतीय गिद्ध 38 घौंसले 20 एवं सफेद गिद्ध 1 तथा घौंसले 1 पाए गए इसी तरह श्रीझौंत बीट में भारतीय गिद्ध 14 तथा घौंसले 11 पाए गए । इस तरह कुल 53 गिद्धों के 32 घौंसले पाए गए। इसी तरह छिंदी २९ देशी विल्ड और ८ निष्क्रिय घोंसले अमरवाड़ा में, ६ सफेद देशी गिद्ध १ घोंसला, हर्रई में लांग बिल्ड गिद्ध ३०, दस घोंसले और ४० निष्क्रिय घोंसले मिले है। वहीं पश्चिम हर्रई में सफेद इजिप्शियन ४, पूर्व बटका और पश्चिम बटका में १५ देशी तथा सफेद इजिपिशयन गिद्ध मिले है। गौरतलब है कि वन अमले की टीमें निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर गिद्धों की संख्या दर्ज की हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष हुई गणना में जिलेभर में कुल 116 गिद्ध दर्ज किए गए थे। इस वर्ष इनकी संख्या में ३९ की बढ़ोतरी हुई है, जो १५५ पर पहुंच गई है। ईएमएस / 22/02/2026