क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के लब्धख्याति एक पावभाजी कारोबारी को कुछ लोगों ने जमकर पीट उसे जख्मी कर दिया। कथित आरोपियों फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांजा गली क्षेत्र में विगत दिवस लगभग 9 बजे इस घटना को अज्ञात तत्वों ने अंजाम दिया। पावभाजी की बिक्री करने वाला उक्त व्यक्ति इस इलाके में घुम रहा था। इसी दरम्यान यहां पर कुछ लोग पहुंचे और अनावश्यक विवाद करते हुए पावभाजी संचालक से मारपीट की। उसके सिर और अन्य हिस्से में काफी चोंटे आई। पीडित के चिल्लाने पर आसपास के लोग हरकत में आये। जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। पीडित पक्ष ने इस बारे में कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।