क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- दस हजार का लगाया गया अर्थदंड कोरबा (ईएमएस) यातायात नियमो के परिपालन को लेकर कोरबा में पुलिस लगातार एक्शन में है। इसी कड़ी में नेताजी चौक पर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाली कई दुपहिया को जब्त किया गया। यातायात पुलिस विभाग की टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्यवाही की गयी। होली से ठीक पहले पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियम पालन कराने पर उसका ध्यान है। इस कड़ी में पुलिस ने बुलेट और कुछ बाइक को निशाने पर लिया। मोडिफाइड साइलेंसर क साथ ये परेशानी पैदा कर रही थी। ऐसे मामले कोर्ट में पेश किए जाएंगे। प्रत्येक मामले में दस हजार अर्थदंड लगाया जाएगा।