क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। करीब एक माह तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को भी सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रश्नों और सूचनाओं की भरमार इस बार बजट सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं। इनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर 1 सूचना 13 अशासकीय संकल्प 9 शून्यकाल सूचनाएं 112 याचिकाएं 24 फरवरी को पेश होगा बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में पेश किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा के बाद 18 मार्च को इसे पारित किए जाने की संभावना है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/23 फरवरी 2026