राज्य
23-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली सरकार सराय काले खां ISBT के उन्नयन पर विशेष ध्यान देगी। अगले माह से सराय काले खां, आनंद विहार और कश्मीरी गेट आईएसबीटी का व्यापक अपग्रेडेशन शुरू होगा, जिसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआइडीसी) द्वारा शुरू किए जाने वाले इस नवीनीकरण कार्य की अनुमानित लागत 34 करोड़ है। इसमें नागरिक, विद्युत और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल मरम्मत के साथ-साथ आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली की स्थापना, आरएफआइडी आधारित प्रवेश निगरानी और वाणिज्यिक और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल होगा। तीनों आईएसबीटी के पुनर्विकास पर अगले माह से शुरू होगा काम अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/23/फरवरी/2026