खेल
23-Feb-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्वकप के पहले ही सुपर-8 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद अब तय है कि अब अगले दो मैचों के लिए अंतिम ग्यारह में बड़े बदलाव हो सकते हैं। भारतीय टीम को अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से खेलना है। इन दोनों टीम का प्रदर्शन भी अब तक इस टूर्नामेंट में काफी हैरान करने वाला रहा है। ऐसे में भारतीय टीम केा जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पावरप्ले ओवरों में ऑफ स्पिनरों के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों को मुश्किलें आयीं। मध्य क्रम पारी को संभाल नहीं पाया। तेज गेंदबाजों के गति कम करने पर भारतीय बल्लेबाज शॉट खेलेने में असहज नजर आए। ऐसे में अब बदलाव जरुरी है। इसके लिए सलामी बल्लेबाजी में ही बदलाव करना होगा। अभिषेक शर्मा अभी भी अंतिम ग्यारह में जगह बनाने लायक है पर तिलक वर्मा नहीं। अब तक 25, 25, 25, 31 और 1 के स्कोर के बाद उन्हें नंबर तीन पर बनाये रखना आगे के मैच के लिए नुकसान देह होगा।ऐसे में बेहतर ये होगा कि संजू सैमसन और अभिषेक की जोड़ी को फिर उतारा जाये। इससे ऑफ स्पिनर की रणनीति का मुकाबला किया जा सकता है। वहीं फार्म में चल रहे ईशान किशन को नंबर तीन पर रखा जा सकता है। तिलक की जगह पर एक अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव या तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रखा जा सकता है। वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह पर अक्षर पटेल को अंतिम ग्यार हमे रखा जाना चाहिये। ईएमएस 23 फरवरी 2026