मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि टीम टी20 विश्वकप के सुपर-8 के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से सबक लेकर उतरेगी और जीत के साथ ही टूर्नामेंट में वापसी करेगी। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह भी कठिन हो गयी है हालांकि सैकिया ने टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह हार से उबरेगी अच्छी वापसी करेगी। सोशल मीडिया पर सैकिया ने लिखा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गए पर हम शीघ्र ही वापसी करेंगे।बीसीसीआई सचिव के इस बयान से टीम का हौंसला भी बढ़ेगा। भारतीय टीम को अभी सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और मैच खेलने हैं। ऐसे को उसे अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो किसी भी कीमत पर इन दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी हालांकि ये इतना आसान नहीं है। ग्रुप स्तर में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। में दोनों टीमें अजेय रही हैं।अगले दो मैचों में भारतीय टीम को जीत के लिए कुछ बदलाव भी करते हुए फार्म से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को बाहर करना होगा। ऐसे में अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा में से किसी एक को बाहर करते हुए संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हो सकती है। अभिषेक अब तक तीन बार अपना खाता भी नहीं खोल पाये और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी केवल 15 रन बना पाये। वहीं तिलक भी पिछले 4 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। ईएमएस 23 फरवरी 2026