23-Feb-2026
...


भावनगर (ईएमएस)| जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सिहोर पुलिस ने नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिहोर के पास एक वाड़ी क्षेत्र में छापा मारकर गांजा और अफीम की अवैध खेती पकड़ी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वाड़ी के मालिक चोरी-छिपे गांजा और अफीम की खेती कर रहे थे। छापेमारी के दौरान करीब 1100 किलो हरा गांजा और अफीम बरामद की गई। बाजार कीमत के अनुसार जब्त नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि भावनगर जिले में इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की खेती पकड़े जाने की यह पहली घटना है। इस अवैध कारोबार में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खेती की आड़ में नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर सप्लाई की साजिश चला रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच शुरू कर दी है कि यह माल कहां सप्लाई किया जाना था तथा इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। सतीश/23 फरवरी