- खिलचीपुर बालक छात्रावास के निरिक्षण में अधिकारियों को मिली थी अनियमितताए राजगढ़(ईएमएस)l सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि प्रकाशित रिपोर्ट 23 फरवरी, 2026 के संदर्भ में प्रातः 10.30 बजे 50 सीटर विमुक्त जाति बालक छात्रावास, खिलचीपुर में उपस्थित हुए। छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया गया, छात्रावास अशासकीय भवन में संचालित है। छात्रावास निरीक्षण के समय छात्र सुरज मोंगीया, संदीप, विजय, सुरज भिलाला, अर्जुन, कपिल नायक, अनिल भिलाला, राहुल, नरेन्द्र आदि छात्र उपस्थित थे। छात्रो से चर्चा में ज्ञात हुआ कि जलवाहक (स्थाईकर्मी) श्री प्रेमनारायण 22 फरवरी, 2026 को सुबह के समय रसोई घर में ताला लगाकर चला गया था। जिसके कारण छात्रों को समय पर खाना नही मिल पाया, जिससे छात्रो को असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पडा। उन्होंने बताया कि प्रेमनारायण (जलवाहक) का 07 दिवस का वेतन काटने एवं अधीक्षक रामप्रसाद एवं जलवाहक को भी कारण बताओ भी सूचना पत्र जारी किया गया। अंशकालीक रसोईयन को हटाने के मौखिक आदेश दिए गए। छात्रावास भवन मालिक दोलत मालाकार, मनोहरपुरा रोड को छात्रावास भवन में लगे पाईपों में पानी रिसाव रोकने हेतु सुधार कराने के संबंध में चर्चा कर भवन मालिक को पत्र जारी किया गया, अन्यथा छात्रावास को अन्य भवन में स्थानांतरित किया जावेगा। साथ ही अधीक्षक को आवश्यक साफ-सफाई, सुरक्षा और समय पर छात्रो को प्रतिदिन स्वच्छ नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराने तथा छात्रावास में उपस्थित रहने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिये गये। -निखिल/राजगढ़/23/2/2026