- सायबर क्राइम ने जारी की एडवायजरी, एपीके फाइल न करें डाउनलोड भोपाल(ईएमएस)। हाल ही में साइबर अपराधियो द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अपना निशाना बनाकर ठगी किये जाने की कई घटनाऐं सामने आई हैं। इन्हें देखते हुए साइबर क्राइम, पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। एडवायजरी में बताया गया है कि ठग व्हॉट्सअप,एसएमएस या ईमेल के जरिये से लिंक और एपीके फाइलें भेजते हैं, जिनमें आंठवे वेतन मान या नए वेतन की जानकारी देने का दावा किया जाता है। इन फाइलों को इंस्टॉल करने पर आपके मोबाइल फोन और बैंक खार्तों तक अनधिकृत पहुंच मिल सकती है। ठग आपके निजी डेटा और बैंक बैलेंस उड़ा सकते हैं। ऐसे कई मामलों में जालसाजो द्वारा कर्मचारियों के खातों से पैसे निकाल लिए गए हैं। - बचने के लिये पुलिस की सलाह किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक या एपीके फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। सरकारी वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों पर ही देखें। व्हाट्सअप या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भेजी गई फाइलें हमेशा संदिग्ध मानें। यदि आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो तुरंत निकटतम थाने, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें। अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सुरक्षा सेटिंग्स सक्रिय रखें। सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। जुनेद / 23 फरवरी