जबलपुर, (ईएमएस)। केन्ट थाना रोड पर ईदगाह व बर्फ फैक्टरी क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों के बढ़ने से हमेशा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है. बाहर से आने वाले तत्वों की सक्रियता के चलते लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं. एक माह के भीतर चार एक्सीस दुपहिया वाहन चोरी जा चुके हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी नीरज राजपूत के नैतृत्व में केन्ट थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें मांग की हैं कि जल्द ही ईदगाह व बर्फ फैक्टरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए, साथ ही इलाके में स्थायी रूप से रात्रि में पुलिस बल तैनात किया जाए. इस मौके पर धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मोनू पासी, मुकेश रजक, अविनाश सुखदान, प्रकाश राय, परमजीत छपेल आदि उपस्थित रहे. सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026