23-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा और गोरखपुर थाना क्षेत्र में जबरन रुपए की मांग कर बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर घायल कर दिए| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया हैं| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेसरबस्ती तिलवारा निवासी 22 वर्षीय चाय दुकान संचालक अनुराग ठाकुर से गत शाम लगभग 7 बजे कबीरमठ शंकरजी के पास करन बर्मन मिला और जुआ खेलने के लिए 1 हजार रुपए की मांग करते हुए जातिगत रुप से अपमानित कर गालीगलौज की और बकानुमा चाकू से हमला कर घायल कर दिया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 118(1), 119(1), 351(3) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026