23-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत भेड़ाघाट चौराहा में एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट चौराहा निवासी 26 वर्षीय श्रीमति साधना चौधरी ने गत शाम लगभग 4 बजे अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026