- आरोपी और पीड़िता को धमकाने वालो सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज - आरोपियो में दो सगे भाई और एक उनका दोस्त शामिल भोपाल(ईएमएस)। शहर के गोविंदपुरा थाना में स्थित भेल के गोल्फ ग्राउंड में युवती से दुष्कर्म किये जाने के मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में तीन आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें दो सगे भाई और एक उनका दोस्त हैं। दो आरोपियो ने पीड़िता को शिकायत न करने की धमकी दी थी। थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़ता ने अपनी शिकायत में बताया की वह अवधपुरी क्षेत्र में रहती है। और एक निजी कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रही है। उसकी मुलाकात अन्य दोस्तों के जरिये प्रथम शुक्ला नामक युवक से हुई थी। वह भी निजी कॉलेज में पढ़ता है, और अपने भाई प्रतीक शुक्ला के साथ रहता है। आरोप है कि प्रथम शुक्ला ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए एक साल पूर्व उसको शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ज्यादती की थी। इसके बाद उसने यह कहकर उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया की वह दलित समाज से आती है। पीड़िता ने उसके खिलाफ अन्य थाने में जाकर शिकायत की थी। लेकिन घटना स्थल दूसरे थाना क्षेत्र का होने का बताकर वहॉ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। क्योंकि आरोपी प्रथम शुक्ला ने पहली बार भेल पीड़िता को भेल में स्थित गोल्फ कोर्स मैदान के पिछले हिस्से से अंदर ले जाकर शारीरिक संबध बनाए थे। उसे बताया गया की घटना स्थल गोविंदपुरा थाने का है, इसके बाद वह गोविंदपुरा थाने में पहुंची। अपनी शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर उसको आरोपी प्रथम शुक्ला के सगे भाई प्रतीक शुक्ला और उसके दोस्त राज मिश्रा ने धमकाया था। जुनेद / 23 फरवरी