भिंड ( ईएमएस ) | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना अनुसार प्रत्येक माह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में ए.डी.आर. सेंटर भिण्ड में जिला चिकित्सालय भिण्ड के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर श्री मनोज कुमार तिवारी, सीनि. विशेष न्यायाधीशएवं सुश्री अनुभूति गुप्ता सचिव, जिला प्राधिकरण, भिण्ड, सम्माननीय न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लीवर, अस्थि परीक्षण, शुगर, बी.पी. आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीशगण अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं समस्त उपस्थितजन से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं उन्हें किस प्रकार से अपने दैनिक दिनचर्या को रखना चाहिए एवं व्यायाम करना चाहिए, अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए एवं हमें अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे हमें जरूरी पोष्टिक आहार मिल सके तथा हम स्वस्थ और निरोगी रहे। उक्त स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में कुल 115 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।