वाराणसी (ईएमएस) । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईएमएस के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के जूनियर डॉक्टर डॉ. राजा प्रसाद को आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (UPORTHOCON 2026) की 50वीं बैठक में प्रतिष्ठित डॉ. भास्कर मॉल पीजी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रसाद को स्पाइन सर्जरी में इंटरमीडिएट स्क्रू फिक्सेशन पर उनके कार्य के लिए यह सम्मान मिला है, जिसमें उन्होंने ऐसे तरीके दिखाए हैं जिनसे मरीजों के इलाज के परिणामों में सुधार होने की उम्मीद है। बीएचयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने डॉ. प्रसाद के मार्गदर्शक के रूप में उनके पूरे शैक्षणिक सफर में अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रो. एस.सी. गोयल और प्रो. शिवम सिन्हा के आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने इस सफलता को और भी मजबूत बनाया। यह बीएचयू में उत्कृष्टता के उच्च मानकों को दर्शाता है। डॉ नरसिंह राम /23 फरवरी2026