भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 45 हजार प्रकरण से 2.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला भोपाल (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल 01 लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 94 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 07 करोड़ 39 लाख रूपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है। भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। आशीष पाराशर, 23 फरवरी, 2026