राज्य
23-Feb-2026


-थाना हबीबगंज भोपाल को मिली बड़ी सफलता भोपाल (ईएमएस) । शहर में चोरी/गंभीर घटनाओं पर नियंत्रण रखने तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अखिल पटेल , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस हबीबगंज श्री उमेश तिवारी द्वारा समुचित निर्देश दिये गये हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 23.02.2026 को थाना हबीबगंज पर संदिग्ध कार में अवैध शराब के परिवहन के संबध में सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से शराब रखी हुई है और कार चालक शाहपुरा से 12 नम्बर स्टाप हबीबगंज की ओर आ रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हबीबगंज पुलिस द्वारा सदिग्ध सफेद रंग की कार की तलाश की गई जो 1100 क्वार्टस के बीच से एक सफेद रंग की कार जिसमें ब्लैक कलर की फिल्म चढी थी आती दिखाई दी कार को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया जो कार क्रमांक MP 04 CG 9601 फोर्ड फिगो का चालक कार को तेजी से लेकर कैम्पियन स्कूल के सामने से होकर भागा । सदिग्ध कार का पीछा करने पर वाहन चालक कार को केन्द्रीय पर्यावरण भवन रविशंकर नगर से अन्दर की ओर मोङकर सेन्ट थामस चर्च के पीछे कार क्रमांक MP 04 CG 9601 फोर्ड फिगो की चाबी निकालकर कार छोङकर नाले की ओर कूदकर भाग गया सदिग्ध फोर्ड फिगो कार क्रमांक MP 04 CG 9601 की तलाशी लेने पर कार के अन्दर काले रंग के कम्बल से ढके इक्कीस कार्टून जिनमें शराब रखी थी जो मौके से कार में रखी कुल 21 पेटी जिसमें 03 पेटी में रखी 25 ली.गोवा व्हिस्की तथा 18 पेटी में रखी देशी मदिरा प्लेन बिध्य डिसलरीज प्रा.लि. कुल 900 क्वार्टर 162 लीटर शराब जो देशी तथा अग्रेजी शराब कुल 187 लीटर कीमती करीबन 115000/- (एक लाख पंन्द्रह हजार रूपये) को घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार क्रमांक MP 04 CG 9601 फोर्ड फिगो कार क्रमांक MP 04 CG 9601 सहित कुल करीबन 8 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया है । प्रकरण में फरार आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना हबीबगंज में अपराध क्र 112/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा फरार आरोपी बाहन चालक की तलाश हेतु टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जप्तशुदा मशरूका कीमती- 8 लाख रूपये (187 लीटर देशी व अग्रेजी शराब तथा एक फोर्ड फिगो कार अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी हबीबगंज निरी संजीव कुमार चौकसे, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, उनि नारायण ठाकुर, प्रआर राघवेन्द्र सिंह सेंगर ,आर. 3422 रामनरेश, आर अरविन्द यादव, आर राकेश भारद्वाज , आर पवन चौरे ,आर कामेश यादव ,आर सुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जुनेद/23फरवरी2026