बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’ भोपाल (ईएमएस) । कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर चैक पर किसान महाचैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया किया जा रहा है, उक्त कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सम्मलित होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहन एवं उनकी पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगीः- उक्त कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों/उनके वाहनों का मार्ग निम्नानुसार रहेगाः- 200 विशिष्ट व्यक्तियों का मार्ग व पार्किंग- मंच पर बैठने वाले लगभग सभी 200 अतिथियों को रंगमहल चौराहा से यादव मेडीकल तिराहा, काटजू तिराहा, राजस्थान स्वीटस तिराहा के आगे ड्राप कर माॅडल स्कूल के पास वाहन पार्क कर सकेगें। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के आगमन रूट व पार्किग निम्नानुसार रहेगाः- ऽ जो वाहन इन्दौर संभाग, उज्जैन संभाग, आष्टा, सिहोर की ओर से आयेगे उनका मार्ग सिहोर बायपास से प्रवेष होकर बिलिकिसगंस झागरिया, रातीबढ, भदभदा, डिपों चैराहा होकर लाड़ली लक्ष्मी पार्क अटल पथ पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें। ऽ जो वाहन नर्मदापुरम वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल आयेगे उनका मार्ग आर.आर.एल ओव्हर ब्रिज, रानीकमलापति रेलवे स्टेषन, मानसरोवर से लिंग रोड-02, माता मंदिर से प्लैटिनम प्लाजा होकर लाड़ली लक्ष्मी पार्क अटल पथ पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें। ऽ रायसेन, सागर रोड़ की ओर से आने वाले वाहन पटेल नगर चौराहा, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा, सुभाष ओव्हर ब्रिज, बोर्ड आफिस चैराहा, लिंक रोड न-1, अपैक्स तिराहा, जैन मंदिर से टीटी नगर स्टेडियम के बायी ओर आपने वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें। ऽ राजगढ़ (व्यवरा), गुना, षिवपुरी,ग्वालियर, विदिशा की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर, गांधीनगर, लालघाटी चैराहा, व्हीआईपी रोड़, रेतघाट, पाॅलिटेक्निक चौराहा, बाणंगंगा से टीटी नगर दशहरा मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुच सकेगें। ःःपरिवर्तित मार्ग (डायवर्सन)ःः कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों/ कार्यकर्ताओं व श्रोंताओं के अतिरिक्त शेष वाहन चालक निम्नानुसार परिवर्तित मार्ग से आ-जा सकेगेंः- Ø जवाहर चैक पर कार्यक्रम आयोजित होने से- ऽ डिपो चौराहा (भारत माता चौराहा) से पीएनटी अथवा पाॅलिटेक्निक चैराहा से जा सकेंगें। ऽ प्लेटिनम चौराहा से जवाहर चैंक आने वाले वाहन माता मंदिर चैराहे से अथवा टीटी नगर होकर आ-जा सकेगें। ऽ रंगमहल से जवाहर चैक जाने वाले वाहन बाणगंगा चैराहा अथवा माता मंदिर चैराहा होकर आ-जा सकेगें। ऽ नीलबड़ से रोशनपुरा की ओर जाने वाले वाहन साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा डेम रोड़, कलिया सोत डेम रोड, चुना भट्टी चैराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, चार इमली होकर आ-जा सकेगें। ऽ रोषनपुरा से भदभदा चैराहा की ओर जाने वाले वाहन चालक मातामंदिर से मेनिट चौराहा,नेहरू नगर होकर भदभदा की ओर आ-जा सकेगें। ऽ एयपोर्ट की ओर आवागमन करने वाले वाहन पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू तिराहा, लिलि टाॅकिज तिराहा, तलेया तिराहा, भारत टाॅकिज चैराहा, हमीदिया रोड, राॅयल मार्केट तिराहा, लालघाटी होकर एयरपोर्ट की ओर आ-जा सकेगें। कृपया आसुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्री परिवर्तित मार्गों का उपयोग करें यातायात पुलिस व प्रषासन को सहयोग प्रदान करें। जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा ूींजेंच छव.7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जुनेद/23फरवरी2026