राज्य
24-Feb-2026


* एक वाहन चालक की जलने से मृत्यु की करी गयी पुष्टि कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई झरना मोड पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। बताया जा रहा हैं की एक ट्रक में सीमेंट लोड था तो दूसरे में कोयला भरा था। दोनों गाड़ियों के मध्य इतनी जानलेवा टक्कर हुई कि दोनों वाहन में आग लग गई। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की एक ट्रक के केबिन में फंसे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की इस घटना की सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक ना तो दमकल वाहन पहुंचा और ना ही किसी तरह की अन्य सहायता दुर्घटना में घायल हुए लोगों को मिली। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही हैं। 24 फरवरी / मित्तल