खेल
24-Feb-2026


मुंबई (ईएमएस)। यहां वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हुए सुपर-8 मैच में सबसे अधिक छक्के लगाये जाने का रिकार्ड बना है। इस मैच में दोनो ही टीमों के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। जिम्बाब्वे की टीम को हालांकि इस मैच में 100 से ज्यादा रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में दोनो ही टीमों ने मिलकर 31 छक्के मारे और से एक नया रिकार्ड है। ये पहली बार है जब किसी टी20 मैच में इतने छक्के लगे हैं। इससे पहले सबसे अधिक 30 छक्के का रिकार्ड है साल 2014 में नीदरलैंड और आयरलैंड की टीमों के बीच सिलहट में बना था। वेस्टइंडीज ने इस बार जिम्बाब्वे से मुकाबले मे संयुक्त रूप से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 19 छक्के अकेले वेस्टइंडीज की टीम ने लगाये हैं। वेस्टइंडीज के लिए 7 छक्के शिमरोन हेटमायर ने जबकि 4 छक्के रोवमैन पॉवेल ने लगाये। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 3 छक्के जबकि शेरफन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने 2-2 छक्के लगाये। वहीं एक छक्का ब्रैंडन किंग ने लगाया। इस प्रकार कुल 19 छक्के इस पारी में वेस्टंडीज की ओर से लगे। वहीं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने 12 छक्के लगाये। जिम्बाब्वे की ओर से 5 छक्के ब्राड इवांस ने जबकि 2-2 छक्के कप्तान सिकंदर रजा और डियोन मेयर्स ने लगाये। एक-एक छक्का तदिवानशी मारुमानी, टोनी मुनियोंगा और रिचर्ड नगारवा ने लगाया। गिरजा/ईएमएस 24 फरवरी2026