खेल
24-Feb-2026


चेन्नई (ईएमएस)। टी20 विश्वकप क्रिकेट के पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार से भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करार झटका लगा है। ऐसे में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने अपनी रणनीति बदलनी होगी। इसी को देखते हुए भारतीय टीम चेन्नई पहुंच गयी है और उसने अभ्यास भी शुरु कर दिया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। ऐसे में बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन के साथ उतारा जा सकता है। भारतीय टीम को इस मैच में धीमी गेंदबाजों के साथ ही स्पिनरों से भी सतर्क रहना होगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले तीन मैचों में पहले ही ओवर में स्पिनरों के खिलाफ विकेट गंवाये हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम पारी की शुरुआत के लिए दाएं और बाएं बल्लेबाज के साथ उतरे तो ये उसके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे गेंदबाजों को हावी होने से रोका जा सकेगा। इसी को देखते हुए सैमसन की जरुरत रहेगी। सैमसन को विश्व कप में केवल एक ही ग्रुप मैच में नामीबिया के खिलाफ खेलने का अवसर मिला था। उस मैच में सैमसन ने केवल 8 गेंदों में ही 22 रन बना दिये थे। सैमसन के पारी शुरु करने की स्थिति में अभिषेक शर्मा या ईशान किशन में से किसी एक सलामी बल्लेबाज को हटना होगा। को हटाना पड़ेगा। अभिषेक और ईशान दोनों को ही अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है पर नंबर तीन पर उतर रहे तिलक वर्मा को बैंच पर बैठाना पड़ेगा। इसका कारण है कि वह लय में नहीं हैं। तिलक ने अब तक 90 गेंदों में केवल 119 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी कम रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में तिलक की जगह पर ईशान किशन को नंबर तीन पर उतारे। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नंबर 3 पर अच्छी बल्लेबाजी की थी। इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया पर सुंदर असफल रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के शीर्ष क्रम कें तीन टॉप बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, इसलिए सुंदर को वरीयता मिली थी पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर को रखना फायदेमंद रहेगा। ईएमएस 24 फरवरी 2026