क्षेत्रीय
24-Feb-2026


मुरैना ( ईएमएस ) | आयुक्त, कोष एवं लेखा, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुसार ‘‘आईएफएमआईएस केयर थीम’’ के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में कोषालय से संबंधित ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट विषय पर समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) का प्रशिक्षण 26 फरवरी 2026 को शासकीय पी.जी. कॉलेज, मुरैना में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री पवन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में एसएनए-स्पर्श से संबंधित देयकों की एडवाइजरी, आईएफएमआईएस में दर्ज ऑब्जेक्शन मास्टर, देयकों के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक स्वीकृति एवं दस्तावेज, महालेखाकार की हाफ-इयरली वैरिएशन रिपोर्ट के बिंदु, मध्यप्रदेश कोषालय संहिता के प्रासंगिक नियम—12(7), 12(8), 73(1), 88, 91, 111, 253, 158, परिशिष्ट 3 एवं 4 सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही एमपीटीसी फॉर्म, दावे एवं हेड अकाउंट की मैपिंग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं तथा देयक कार्य से जुड़े अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि देयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। यह प्रशिक्षण राज्य के केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल के प्रशिक्षण के साथ आयोजित किया जाएगा।