राज्य
24-Feb-2026
...


:: रंगभरी एकादशी पर बाबा का भव्य श्रृंगार, 56 भोग और भजन संध्या का होगा आयोजन :: इंदौर (ईएमएस)। साजन नगर (नवलखा) स्थित खाटू श्याम नर्मदेश्वर शिव मंदिर पर रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर 27 मार्च को भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा इस उत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर समिति के प्रमुख सुरेश रामपीपल्या एवं रहवासी संघ के अध्यक्ष सुजीत शर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान श्याम बाबा का विशेष मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा को श्रद्धापूर्वक 56 भोग भी अर्पित किए जाएंगे। यह आयोजन समाजसेवी विष्णु बिंदल, अरविन्द बागड़ी एवं राजेश बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। शाम 6 बजे से आयोजित होने वाली भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक सुनील शर्मा एवं साथी अपनी स्वर लहरियों से बाबा को रिझाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रकाश/24 फरवरी 2026