क्षेत्रीय
24-Feb-2026


धनबाद(ईएमएस)।पूर्व विधायक संजीव सिंह मंगलवार की दोपहर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुँचे। जहां उन्होंने पहले अधीक्षक डॉ. डीके गेंदोंरिया से मुलाकात कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जाना। जिसके बाद सर्जिकल आईसीयू में पहुँचकर घायलों से मुलाकात किया। वही उमके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी लिया।बताते चले कि सोमवार को मतदान के दिन झरिया के दास बस्ती में हुए मारपीट के बाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुँचे। जिसके बाद आपातकालीन विभाग में पहुँचकर एक घायल से बातचीत कर मामले की जानकारी दिया। वही अस्पताल में घायल दो लोगों को भर्ती किया गया है। जिसमे एक व्यक्ति का नाम ऋत्विक दास है, जबकि दूसरे व्यक्ति का नाम शशि शेखर बताया जा रहा है।जानकारी देते हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बताया कि मारपीट के पीछे जो लोग भी है। उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। साथ ही मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराया जाएगा। कर्मवीर सिंह/24फरवरी/26