क्षेत्रीय
24-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बढ़ रहे यातायात के दबाव केा लेकर शहरी सीमा में ओवर ब्रिज केा लेकर एक पत्र केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा था। गडकरी ने इस मामले में विचार के लिए राज्य सरकार को यह प्रस्ताव प्रेषित किया है। शहर से शहीद अमित ठेंगे चौक, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स चौक से मेडिकल कॉलेज, इंदिरा तिराहा से सर्किट हाउस तिराहा एवं इंदिरा तिराहा से कृषि अनुसंधान केन्द्र चन्दनगांव छिन्दवाड़ा तक रोड ओवर बिज्र का निर्माण की मांग केन्द्रीय सड़क निधि से कराए जाने की मांग कमलनाथ ने रखी है। गडकारी ने पत्र के जबाव में कहा कि राज्य सरकारें प्राथमिकता के आधार पर केन्द्र सरकार को सेतु बंधन योजना के अंतर्गत परियोजनाओं की सूची प्रस्तुत करते हैं। उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय के संबंधित अधिकारी को प्रस्ताव पर प्राथमिकता से विचार करने के लिए राज्य सरकार को अग्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026